महिला कपड़ा व्यापारी से 94 लाख की ठगी

अजमेर।अजमेर में एक महिला कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी कर 94 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी भाइयों ने खर्चा बचाने का झांसा देकर चाइना से लेगिंग्स का ऑर्डर डॉलर में करने का झांसा देकर भारतीय मुद्रा नकद में ले ली।इसके बाद न तो लेगिंग्स का ऑर्डर किया और न ही राशि लौटा रहे है। पीड़िता की रिपोर्ट पर कृष्णगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अभियंता नगर चौससियावास रोड अजमेर निवासी हेमा पारवानी पत्नी मनोज पारवानी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह चाइना में कपड़ों का व्यवसाय करती थी।कोरोना के बाद से अजमेर में निवास कर रही है। पिछले दिनों अपने परिचित और रिश्तेदारों के साथ मिलकर चाइना में एक लाख डॉलर की लेगिंग्स का ऑर्डर कैनूज ट्रेडिंग लिमिटेड चाइना को दिया।

इसके लिए एक लाख डॉलर की राशि का भुगतान चाइना में करना था, जिसके लिए पति की पहचान के कमल तिलोकानी और उसका भाई सुमित तिलोकानी ने कहा कि आपको टैक्स के अलावा डॉलर में राशि बदलवाने में भी पैसा लगेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मुद्रा में रुपए 94 लाख 28 हजार 100 का भुगतान भारत में कर दो। हम डॉलर में ही वहां भुगतान कर देंगे।

इससे केवल आपको भारतीय टैक्स ही देना पडे़गा और आपका भारतीय मुद्रा से डॉलर में राशि परिवर्तित करने का खर्चा बच जाएगा। ये प्रस्ताव हमें सही और सुरक्षित लगा तो अपने सभी परिचितों और रिश्तेदारों से लेकर 15 से 17 जनवरी के बीच नकद सौंप दी। जब भुगतान कंपनी को नहीं हुआ तो सुमित उर्फ सन्नी से सम्पर्क किया। तो उसने फर्जी रसीद पकड़ा दी। अब मांगने पर भी राशि नहीं लौटा रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views