बारां| खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के प्रतिभावान खिलाड़ी युवराज महावर का 16 वर्षीय राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 मार्च से राजगीर बिहार में होगी। जिसमें युवराज बारां जिले का प्रतिनिधित्व करेगा।वर्ष 2024 में इसी सेंटर के खिलाड़ी वैभव प्रताप सिंह ने 19 वर्षीय विद्यालयी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। खेलो इंडिया कोच लोकेश नागर के अनुसार युवराज पिछले 3 वर्षों से सेंटर पर नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा है। वह डिफेंस पोजिशन का मजबूत खिलाड़ी है और टीम की रक्षापंक्ति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।युवराज के पिता जगदीश महावर ने बताया कि बचपन से ही उसे हॉकी के प्रति गहरा जुनून रहा है, जिसका परिणाम आज उसे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के रूप में मिला है। जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि बारां जिले में हॉकी के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है और खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं। संघ के सचिव अरविंद त्यागी, ओलंपिक संघ के सचिव हरिनारायण सिंह, शुभम शर्मा, नरेश नागर, नरेंद्र बैरवा, विशाल बसवाल, देवेश सोनी, नीलम कपूर, डिप्टी मदान आदि ने स्वागत किया।







