रोमांचक मुकाबले में जीते यूनिफायर्स


झालावाड़।अभिभाषक परिषद की ओर से में खेल संकुल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे खेल महोत्सव के प्रथम दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले जिसमें कड़े मुकाबले में यूनिफायर्स ने जुडिशल एलिट को हराया।
परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा भाया ने बताया कि महोत्सव के मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक सुरोलिया, कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित बुढ़ानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इस मौके पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने भी मैच के पलों का लुत्फ़ उठाया, व महोत्सव में शामिल अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों की सराहना की।
खेल सचिव तंवर सिंह झाला ने बताया कि सवेरे हुए प्रथम मैच बेहद रोमांचक पलों का साक्षी रहा जिसमें प्रशांत चतुर्वेदी की कप्तानी वाली जुडिशल एलिट टीम ने टॉस जीतकर प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 20ओवर्स में 6 विकेट होकर 138 रन बनाए जिसमें अरविंद यादव प्रिंसिपल जज मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ने 20 रन, रविंद्र सिंह यादव ऐसी जेएम फर्स्ट ने 26 रन उमेश कुमार 28 रन,भूपेंद्र सिंह राठौड़ 15 रन बनाए,यूनिफायर्स की ओर से अत्ताउल्लाह खान व बालचंद डांगी ने दो-दो,जुनैद खान व राजेश लोधा ने एक-एक विकेट लिया इस स्कोर का पीछा करने उतरी यूनीफायर टीम ने सधी शुरुआत की जिसमें ओपनर मोइन खान 15 रन व गुरचरण सिंह 16 रन योगदान देते हुए अपनी टीम का स्कोर आगे बढ़ाया जिसका साथ अटल राज 19 रन,व मैन ऑफ द मैच ऑल राउंड प्रदर्शन जुनैद खान ने धुंआधार महत्वपूर्ण 41 रन बनाकर अपनी टीम के लिए जीत अर्जित की। परिषद के सरदार रावजोत सिंह ने बताया कि आज होने वाले महत्वपूर्ण मैच में सुबह जुडिशल 11यंगस्टर्स का मुकाबला यूनीफायर 11से व दोपहर में जुडिशल एलिट का मुकाबला ईगल्स लीगल्स भवानीमंडी से होगा।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views