जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (शनिवार) तथा जिला स्तरीय के लिए 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, जयपुर में और जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिला कार्यालय में जमा होंगे। राज्य स्तर पर अधिकतम 1 लाख रुपए तथा अन्य श्रेणियों में 51-51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


