जयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ कर दी है। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in एवं नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले नए विद्यार्थियों की मेरिट सूची चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी, जिसमें प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय मेरिट सूची 23 अप्रैल, तृतीय मेरिट सूची 4 मई तथा चतुर्थ मेरिट सूची 11 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। मोदी ने बताया कराया कि निर्धारित मेरिट सूचियों के बाद यदि रिक्त स्थान शेष रहते हैं, तो प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।निदेशक ने बताया कि पूर्व में छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु अपनी अंकतालिका संबंधित छात्रावास अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। सत्यापन उपरांत अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


