सीसीटीवी बंद कर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, सरगना गिरफ्तार


डग। पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाली संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 160 लीटर ट्रांसफार्मर तेल बरामद किया गया है। गिरोह के अन्य पांच सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि 3 मार्च 26 की रात विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय डग की भंडार शाखा में रखे ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाशों ने तेल चोरी कर लिया था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद ट्रांसफार्मर खोलकर तेल और अंदरूनी सामान निकालकर ले गए। इस मामले में 19 मार्च को एईएन संदीप कुमार जैन ने डग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गंगधार डीएसपी हेमंत गौतम के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 मार्च की रात आरोपी श्यामलाल बागरी (32), निवासी कुम्हार मोहल्ला, डग को गिरफ्तार किया। आरोपी को 25 मार्च को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर 26 मार्च को उसके घर से तीन प्लास्टिक कैनों में भरा 160 लीटर चोरी का ट्रांसफार्मर तेल बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरोह सुनसान स्थानों पर रखे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाता था और चोरी के तेल को स्थानीय स्तर पर बेच देता था। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

गिरोह पहले ट्रांसफार्मरों की रेकी करता था। इसके बाद रात के समय पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर देता था। फिर ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें से तेल निकालकर कैनों में भर लेता और मौके से फरार हो जाता था।

पुलिस की प्रमुख कार्रवाई

विशेष टीम का गठन कर लगातार निगरानी
तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर से आरोपी तक पहुंच
सरगना गिरफ्तार, 160 लीटर तेल बरामद
5 अन्य आरोपियों की तलाश जारी

ट्रांसफार्मर तेल क्यों होता है निशाने पर


ट्रांसफार्मर में उपयोग होने वाला तेल महंगा होता है और इसकी बाजार में मांग रहती है। इसका उपयोग कई औद्योगिक कार्यों में होता है, इसलिए चोरी कर इसे आसानी से बेचा जा सकता है।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views