कवियों की वीर-भक्ति और व्यंग्य की रचनाओं ने श्रोताओ को किया मंत्र मुग्ध


कवियों की वीर-भक्ति और व्यंग्य की रचनाओं ने श्रोताओ को किया मंत्र मुग्ध
झालावाड़ चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार रात अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। महावीर सेवा दल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रोता देर रात तक डटे रहे और काव्य की विविध विधाओं का आनंद लिया। रात करीब 10 बजे शुरू हुआ यह कवि सम्मेलन गुरुवार सुबह 3 बजे तक चला, जिसमें श्रोताओं ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत बनारस की कवयित्री प्रीति पांडे ने सरस्वती वंदना से की, जिससे माहौल आध्यात्मिक हो गया। इसके बाद गाजियाबाद के मोहित शौर्य ने वीर रस की ओजस्वी कविताओं से श्रोताओं में देशभक्ति का जोश भर दिया। आष्टा से आए पंडित महेंद्र मधुर ने पुष्प वाटिका में राम-सीता मिलन प्रसंग का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। धार के हास्य-व्यंग्य कवि जानी बैरागी ने समसामयिक मुद्दों, खासकर पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चुटीले व्यंग्य सुनाकर ठहाके लगवाए। उनके व्यंग्य ने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। भीलवाड़ा के दीपक पारीक ने राजस्थानी शैली में अपनी प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। देवास के कवि शशिकांत यादव ने राड़ी के बालाजी परिसर में बन रहे प्रभु श्रीराम मंदिर पर काव्य पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और सभी से मंदिर निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।


कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का हुआ सम्मान


महावीर सेवा दल के प्रवक्ता अनिल कसेरा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के अध्यक्ष संजय जैन ‘ताऊ’ ने की, जबकि मंच संचालन अनिल कसेरा ने किया।

मेला संयोजक राजकुमार सोनी, सह संयोजक जोधराज नागर, भूपेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन धाभाई, राम महेश्वरी, लोकेश व्यास एवं श्रीमती अल्पना जैन सहित अन्य सदस्यों ने सभी कवियों और अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया।

पांच घंटे तक चला काव्य का महाकुंभ

रात 10 बजे शुरू होकर सुबह 3 बजे तक चला कवि सम्मेलन
बनारस, गाजियाबाद, आष्टा, धार, भीलवाड़ा और देवास सहित कई शहरों के कवियों की भागीदारी
वीर रस, भक्ति और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समा
हजारों की संख्या में पहुंचे श्रोता, पूरी रात जमे रहे
समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्य और धार्मिक प्रसंगों पर भावपूर्ण प्रस्तुति
श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर भी किया गया प्रेरित

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views