जयपुर। जयपुर पुलिस ने एक फार्म हाउस में दबिश देकर चल रहे अवैध कैसीनो को पर्दाफास किया। पुलिस ने कैसीनो में मशीनों से जुआ खेलते मिले 7 लोगों सहित कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। भांकरोटा में चल रहे कैसीनो पर दबिश देकर पुलिस ने 5.82 लाख रुपए, कैसीनो मशीन और बड़ी संख्या में हुक्के सहित एक दर्जन वाहन जब्त किए है। यहां दूसरे प्रदेशों से भी कसीनो खेलने आते थे। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण के निर्देश पर डीएसटी वेस्ट की टीम ने भांकरोटा इलाके में महापुरा के पास दबिश दी। विला नंबर-5 एम्प्रेस ग्रीन्स नाम के फार्म हाउस पर दबिश देने पर अवैध कैसीनो चलता मिला। डीएसटी के प्रभारी गणेश सैनी, हेड कॉन्स्टेबल भरत, कॉन्स्टेबल सुनील, कोमल सिंह व सुरेश ने स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी की।फार्म हाउस में चल रहे अवैध कसीनो पर मशीन पर जुआ खेलते मिले 7 लोगों (आरोपी प्रदीप लालवानी, रोबिन, शेखर लाल, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, विनोद राणा और मोहित मेहता) को अरेस्ट किया गया। जिसके कब्जे से 5.82 लाख रुपए, 27 मोबाइल, एक लेपटॉप, 6 हुक्के और कैसीनो मशीन जब्त की गई है।
युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया
झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…


