बीकानेर हाउस में आयोजित राजस्थान उत्सव, राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तुएं और परिधान बने आकर्षण का केन्द्र

जयपुर । राजस्थान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे 11 दिवसीय राजस्थान उत्सव में राजस्थानी व्यंजनों, हस्तशिल्प वस्तुओं और परिधानों के स्टाॅल्स ने सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।उत्सव में रूडा के ओमप्रकाश ने बताया कि रूडा और राजीविका द्वारा लगाए गए लगभग 50 स्टाॅलो में प्रदेश के विभिन्न अचंलों से आए हस्तकलाकारों ने अपनी हस्तकला से निर्मित उत्पादों यथा हेडब्लाॅक बेडशीट, सूट, साड़ियों, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ियां, इत्यादि उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त फूड स्टाॅल्स पर भी दर्षकों ने राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचैड़ी, कैर-सांगरी की सब्जी आदि व्यंजनों का स्वाद लिया। नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए नवरात्रि व्रत स्पेषल थालियों की खूब बिक्री हुई।

पांरपरिक खेल प्रतियोगिताएं

दर्शकों के उत्साह और मनोरंजन के लिए उत्सव में पारंपरिक खेलों यथा रस्साकसी, रूमाल झप्पट्टा, लैमन-स्पून प्रतिस्पर्धा, साफा बंधन इत्यादि में दर्शकों ने बढ़—चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विशेष उपहारों से सम्मानित किया गया।उत्सव में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गायन और नृत्यों से आगंतुकों को मोहित करते दिखाई देते हैं।अतिरिक्त आवासीय आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को मेले में विशेष रूप से आमंत्रित राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अंशदीप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।इस अवसर पर अंशदीप सिंह ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका सम्मान किया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views