पहली बार मार्च महीने में ही आया रिजल्ट
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसका पूरे राज्य में काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि इतिहास में पहली बार मार्च में रिजल्ट घोषित हुआ है। इसके कई कारण है। राजस्थान में इस साल करीब 94.23 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिसमें छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 10 लाख से अधिक छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं।






