खाद्य सुरक्षा के प्रशिक्षण में बनाया विश्व रिकॉर्ड,दो दिन में 48 हजार फूड हैंडलर्स को दिया प्रशिक्षण

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावट के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने मात्र दो दिनों (17 एवं 18 मार्च) में 48 हजार से अधिक खाद्य कारोबारियों एवं संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उल्लेखनीय है कि पहले ही दिन 30 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया, जो भी एक रिकॉर्ड है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सहित जिलों में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों ने खाद्य सुरक्षा की दिशा में यह ऐतिहासिक कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है। आगे भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे मील कर्मी, राजकीय छात्रावासों के स्टाफ, जेल रसोई कर्मचारी, होटल एवं ढाबा संचालक तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स सहित विभिन्न खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस उपलब्धि को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। विभाग को इसका अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है।अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का व्यापक प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रशिक्षित फूड हैंडलर्स द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा। संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिलों में प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 21 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 25 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 25 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 24 views