अपात्र अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

  जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 के क्रम में विभिन्न आरक्षित वर्गों में अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध 29 नए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक और विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।सफल घोषित किए गए इन अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 19 से 23 मार्च 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से भर दें। इसके साथ ही, विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में उपस्थित होना होगा।आयोग सचिव ने बताया कि यह परिणाम पूरी तरह प्रोविजनल है और यदि कोई भी अभ्यर्थी विज्ञापन की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो किसी भी स्तर पर उसकी पात्रता निरस्त की जा सकती है। साक्षात्कार की तिथियों के संबंध में अभ्यर्थियों को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    वर्तमान कर व्यवस्था में निरंतर सीखने और अपडेट रहने की आवश्यकता : सीए सतीश

    झालावाड़। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया की सेंट्रल काउंसिल ने झालावाड़ में नया सीपीए चेप्टर खोला है। इसका शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। नए सीपीए चैप्टर के संयोजक…

    आज की दस बड़ी खबरें…

    राजस्थान में युवाओं को 25,000 नौकरी पत्र देने का ऐलानजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग संगठन ने अगले 6 महीनों में राज्य के युवाओं को 25 हजार जॉब ऑफर लेटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 7 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 6 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल