जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं समस्याओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सांसद द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में सर्वप्रथम खानपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण परवन वृहद सिंचाई परियोजना के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पूर्व अधिकतम निर्माण कार्य पूर्ण कर इस वर्ष वर्षा ऋतु में बांध को भरने की समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद यात्रा के दौरान सिंचाई से वंचित ग्रामो को परवन परियोजना के सिंचित क्षेत्र में जोड़ते हुए सुनिश्चित किया जाए कि खानपुर क्षेत्र का एक भी ग्राम सिंचाई सुविधा से वंचित ना रहे। सांसद ने सोजपुर अकावदखुर्द सम्पर्क सड़क की पेच रिपेयर व कॉन्क्रीट रोड़ का कार्य प्रारम्भ कर शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी दिए।इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मानसून में बांध को आंशिक रूप से भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, आंषिक जल भराव के आधार पर पूर्ण भराव के सम्भावित प्रभावित आबादी व मकानो एवं कृषि भूमि के रास्तांे में जल भराव की समस्या का आंकलन कर मुआवजा भुगतान या जल स्तर में कोई संषोधन आवष्यक है, तो कार्यवाही सुनिष्चित की जा सकेगी।

ग्रीष्मकाल में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में खानपुर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए सांसद ने ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की टंकी संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु नई पानी की टंकी निर्माण एवं पुरानी जर्जर टंकी को ध्वस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

विद्युत व्यवस्था सुधारने एवं सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर

जन संवाद पदयात्रा के दौरान प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए सांसद ने विभागीय अधिकारियों को बिजली के तारों एवं ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कार्य शीघ्र करवाने, विद्युत छीजत कम करने तथा क्षेत्र के राजकीय कार्यालयों में सोलर पैनल स्थापित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को भी सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई।

लाइब्रेरी एवं विद्यालय भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने सांसद को खानपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन 24 लाइब्रेरी के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही जमींदोज किए गए विद्यालय भवनों का निर्माण डीएमएफटी सहित अन्य मदों से करवाए जाने की जानकारी दी। सांसद ने समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

ड्रोन सर्वे एवं किसान कलेवा योजना की समीक्षा

सांसद ने नवनिर्मित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को खानपुर क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाकर आबादी क्षेत्र में जारी पट्टों की जांच करवाने के निर्देश दिए। वहीं उपखण्ड अधिकारी खानपुर को किसान कलेवा योजना में प्रगति लाकर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी प्रदान किए।

मानसून पूर्व सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

सांसद ने आगामी मानसून सत्र को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जेवीवीएनएल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

जन संवाद पदयात्रा में 11 गैर खातेदारी कृषकों को मिला खातेदारी अधिकार

जन संवाद पदयात्रा के दौरान जिला प्रशासन की प्रशासनिक तत्परता एवं संवेदनशील पहल के तहत जिले में गैर खातेदार कृषकों को खातेदारी अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। इसी क्रम में सांसद श्री सिंह के माध्यम से 11 गैर खातेदारी कृषकों को खातेदारी हक के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

उपखण्ड अधिकारी खानपुर ने बताया कि जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में तहसील खानपुर में कमाण्ड क्षेत्र में 193 पात्र गैर खातेदारों को खातेदारी देने हेतु 11 मई से ग्राम पंचायत आकोदिया, पनवाड, खानपुर में शिविर का आयोजन किया गया। कमाण्ड क्षेत्र में गैर खातेदारी से खातेदारी प्राप्त करने आरक्षित मूल्य जमा करवाया जाना होता है। वर्तमान में राज्य सरकार के आदेशानुसार इस हेतु ब्याज राशि में शत् प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है जिसमें आवंटित भूमि की केवल मूल आरक्षित मूल्य ही जमा की जानी है।

ब्याज राशि में छूट का लाभ लेते हुए उक्त शिविरों के दौरान 70 पात्र गैर खातेदारों ने मूल आरक्षित मूल्य जमा करने पर खातेदारी आदेश दिए गए। गुरूवार को मिनि सचिवालय खानपुर में आयोजित शिविर में 11 पात्र गैर खातेदार जिनको लगभग 50 वर्ष पूर्व भूमि आंवटित हुई थी। इनके द्वारा आरक्षित मूल्य जमा करने के उपरांत राजस्व टीम द्वारा खातेदारी आदेश की पत्रावली तैयार की गयी।

बैठक में कालूराम मेघवाल, नरेंद्र नागर, श्याम सुंदर शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, अमित कुमार, शंभु दयाल मीणा, रजत कुमार विजयवर्गीय सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    खानपुर।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि झालावाड़ में रेल की देन उनके भाई और तत्कालीन कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की है।उन्होंने कहा कि जब वे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 7 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 11 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 10 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 12 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 10 views