संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति: गुर्जर

झालावाड़ में कांग्रेस ने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यह बैठक गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में महिला आरक्षण विधेयक, संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई।जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। गुर्जर ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर भी प्रकाश डाला और सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व व्यक्त किया।खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संगठनात्मक एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाडा, राजेंद्र शर्मा, मोहम्मद सिद्दीक गोरी, ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, रोडसिंह परमार, पोरस साहू, नरेंद्र सिंह, सेवादल अध्यक्ष डॉ. नंद सिंह राठौड़, महिला अध्यक्ष वर्षा शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जीएम सैय्यद, कांग्रेस नेता ओम पाठक, अंबेश मीणा, नफीस शेख, रईस पठान, नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    झालावाड़ साइबर पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर स्नैपचैट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म…

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को मिनी सचिवालय सभागार में सारोलकला-खानपुर क्षेत्र में आयोजित पांचवें चरण की जन संवाद पदयात्रा के दौरान आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवती से स्नैपचैट पर की थी दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख, पकड़ा गया

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views

    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    • By admin1
    • May 15, 2026
    • 17 views
    जन संवाद पदयात्रा में प्राप्त परिवेदनाओं पर सांसद दुष्यंत सिंह ने ली समीक्षा बैठक

    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    • By admin1
    • May 11, 2026
    • 21 views
    दुष्यंत सिंह गांव-गांव जाकर आमजन से सीधा संवाद करेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे

    पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    रिझेान गांव में 37 समस्याएं आई सामने

    • By admin1
    • May 7, 2026
    • 21 views

    उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा व सर्विस सेंटर पर लगाया जुर्माना, ग्राहक को 1.20 लाख रुपए देने के आदेश

    • By admin1
    • May 6, 2026
    • 19 views