बारां में नाबालिग लड़के-लड़की का विवाह रुकवाया

बारां।बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़के-लड़की का विवाह समय रहते रुकवा दिया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के आधार पर की गई।मुखबिर ने सूचना दी थी कि तेजाजी का डांडा क्षेत्र में नाबालिगों की शादी कराई जा रही है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए किशनगंज तहसीलदार हुकमचंद मीणा और थाना अधिकारी रमेशचंद मेरोठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि नाबालिग लड़का और लड़की का विवाह कराया जा रहा था। अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए शादी रुकवा दी। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया।प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों परिवारों ने अपनी सहमति जताई और विवाह को रद्द करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बच्चों के बालिग होने तक उनकी शादी नहीं की जाएगी।एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।इस कार्रवाई में तहसीलदार हुकमचंद मीणा, थाना अधिकारी रमेशचंद मेरोठा के साथ सहायक उपनिरीक्षक हेमराज, हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल राजेश, प्रकाश व अंकित शामिल थे।

  • Related Posts

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 1 views
    रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण

    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई माह में निरस्त रहेंगे

    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    आपरेशन अमानत : रेसुब की सतर्कता से यात्री का खोया मोबाइल वापस मिला

    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 5 views
    नवजात की इलाज के दौरान मौत

    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 4 views
    ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित

    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल

    • By admin2
    • April 17, 2026
    • 3 views
    कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत दो अन्य घायल