कोटा। दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने तुरंत छात्रा को पहले नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को कोटा के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।छात्रा स्कूल से आने के बाद मोबाइल फोन चला रही थी। जब उसकी मां ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया, तो वह नहीं मानी। इसके बाद मां ने फोन छीनकर अपने पास रख लिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। यह घटना सुकेत थाना क्षेत्र की है।
रैन बसेरा उद्यान भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा, अधिकारियों ने किया मौका निरीक्षण
झालावाड़। कोटा रोड पर स्थित किशन सागर तालाब और रैन बसेरा उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण…






